{"_id":"642478f3a2b27e5ca203e121","slug":"the-temple-echoed-with-mothers-cheers-on-ashtami-hamirpur-hp-news-c-19-1-104812-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अष्टमी पर मां जयकारों से गूंजे मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अष्टमी पर मां जयकारों से गूंजे मंदिर
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले भर के बाजारों में बुधवार को चैत्र माह नवरात्रों के अष्टमी पर खूब रौनक रही। लोगों ने नवरात्र के चलते बाजारों में फलों और कन्या पूजन के लिए सामग्री खरीदी। अष्टमी के दिन मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की दिनभर लाइनें लगी रहीं।
इस दौरान मंदिर माता के जयकारों से गूंज उठे। लोगों ने मंदिरों में कन्या पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। वहीं, इस उपलक्ष्य पर न्यायालय परिसर में हलवे चने के भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। हमीरपुर शहर में सिंदूरी माता मंदिर, लदरौर के संतोषी माता मंदिर और अवाह देवी माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लाइनें लगी रहीं।
श्रद्धालु पूजा के थाल लेकर मंदिर में दिनभर माता के भजन गाते और कीर्तन करते नजर आए। वहीं, इसी दौरान अष्टमी के शुभ अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और उनकी शीला धूमल ने अवाह देवी माता मंदिर में रूद्र पूजा, रूद्र अभिषेक और रूद्र हवन में भाग लिया और पूजा-अर्चना की।