फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The target of vaccination is to be completed by November 30 in the district: DC

जिले में 30 नवंबर तक पूरा करना है टीकाकरण का लक्ष्य : डीसी

Fri, 22 Oct 2021 08:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
The target of vaccination is to be completed by November 30 in the district: DC
100 करोड़ टीकाकरण के जश्न पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद उपायुक्त, सीएमओ व अन्य। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। कोविड-19 टीकाकरण की 100 करोड़ खुराक पूरी होने के उपलक्ष्य में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य तौर पर जिलाधीश देवश्वेता बनिक ने शिरकत की। इस दौरान जिले से कोविड टीकाकरण के नोडल अधिकारी तथा स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। जिलाधीश ने बताया कि हमें 30 नवंबर तक कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी खुराक लगाने का लक्ष्य पूरा करना है।
विज्ञापन

इसके लिए हमें सभी विभागों के साथ मिल जुल कर कड़े प्रयास करने होंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने सभी उपस्थित प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों तथा स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जाकर वंचित लोगों का टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें तथा आशा वर्कर के माध्यम से वहां पर सूची बनाकर यह पता करें कि सभी को दूसरी खुराक लगी है या नहीं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से भी अपील की है कि जिन लोगों ने दूसरी खुराक लगवाने का समय पूरा होने पर भी अभी तक कोविड टीके की दूसरी खुराक नहीं लगवाई है वह जल्द ही अपनी दूसरी खुराक लगवाकर कोरोना के प्रति इस लड़ाई में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी अधिकारियों को कोविड सैंपल बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से त्योहारों के सीजन में विशेष सावधानी बरतने की अपील की तथा दो गज की दूरी और मास्क का सही उपयोग व हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed