फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The princely state's Sammu Tal will be renovated with Rs 2 crores.

Hamirpur (Himachal) News: दो करोड़ से संवरेगा रियासतकालीन सम्मू ताल

Mon, 19 Feb 2024 01:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
The princely state's Sammu Tal will be renovated with Rs 2 crores.
भोरंज के सम्मू ताल में खस्ताहाल तालाब, दो करोड़ से होगा जीणोर्द्वार
हमीरपुर। रियासतों के दौर के सम्मू ताल को संवारने का कार्य दो करोड़ से होगा। यहां पर एडीबी की फंडिंग से लोक निर्माण विभाग इस कार्य को करेगा। टेंडरिंग प्रक्रिया जारी है। वर्तमान में सम्मू ताल अस्तित्व की जंग लड़ रहा है। यहां पर गंदगी पसरी हुई है। अब एशियन डेवलपमेंट बैंक की फंडिंग से यह कार्य होगा।
विज्ञापन

ताल में भरी हुई गाद को निकाल कर यहां पर पानी की निकासी के ड्रेनेज सिस्टम को विकसित किया जाएगा। रियासतों के दौर से इस ताल का महत्व है। स्थानीय लोगों के साथ राजाओं की सेनाएं भी इस पानी का प्रयोग निरंतर तौर पर करती थीं। बदलते दौर के साथ इस ताल की लगातार अनदेखी होती रही। वर्तमान समय में यह ताल गाद से भर चुका है और चारों ओर गंदगी पसरी हुई है। ताल का पानी भी प्रयोग करने के लायक नहीं रहा है। अतिक्रमण की मार से इसका दायरा भी कम हो गया है। अब एडीबी की फंडिंग से इस ताल के दिन बदलेंगे। यहां पर ताल के पानी की ड्रेनेज सही ढंग से निर्मित होगी। पार्क का निर्माण यहां पर किया जाएगा। ताल के चारों ओर पार्क में लाइटें भी लगाई जाएंगी। पार्क में कॉफी हाउस का निर्माण भी होगा। इससे लोगों को यहां पर घूमने फिरने के साथ कॉफी की चुस्कियां लेने का मौका मिलेगा। विभाग जल्द ही यहां पर निर्माण कार्य को शुरू करवाएगा।
विज्ञापन


कोट

लोक निर्माण विभाग भोरंज के अधिशाषी अभियंता केके भारद्वाज ने कहा कि लगभग दो करोड़ की लागत से सम्मू ताल का सौंदर्यीकरण होगा। यह कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। यहां पर पार्क का निर्माण भी होगा और कॉफी हाउस भी निर्मित किया जाएगा। ताल के चारों ओर सजावटी लाइटें भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed