{"_id":"644d6c6d96c135f7b702c807","slug":"the-person-who-set-fire-to-the-forest-was-arrested-hamirpur-hp-news-c-19-1-136972-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जंगल में आग लगाने वाला व्यक्ति दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जंगल में आग लगाने वाला व्यक्ति दबोचा
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर के तहत डांग क्वाली सड़क मार्ग के समीप जंगल में आग लगाने पर वन विभाग ने हमीरपुर के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में कबूल किया है कि उसने जंगल में पड़ी चीड़ की पत्तियों में आग लगाई थी। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया और करीब 40 कनाल वन क्षेत्र आग की चपेट में आ गया। शनिवार सुबह सवेरे लगी इस आग से शहर में चारों ओर धुआं फैल गया।
सूचना मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान कई छोटे पौधे बुरी तरह झुलस गए। उधर, वन विभाग हमीरपुर के रेंज अधिकारी अजय चंदेल ने कहा कि डांग क्वाली जंगल में आग के कारण वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। इस मामले में विभाग ने हमीरपुर के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में संबंधित व्यक्ति ने कबूल किया कि उसी ने जंगल में आग लगाई थी। अब पुलिस में मामला दर्ज करवाया जा रहा है। वन विभाग ने जंगल को आग से बचाने की एडवाइजरी जारी की है। अग्निकांड के मामलों में वन विभाग सख्ती से निपटेगा।