फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The lawn mower broke down within two days.

Hamirpur (Himachal) News: दो दिन के भीतर टूट गई घास काटने की मशीन

Fri, 26 Sep 2025 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 26 Sep 2025 01:15 AM IST
सार

सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान की सफाई के लिए लगी नई मशीनरी दो दिन में ही घास के बीच पत्थर से टकराकर खराब हो गई। इससे सफाई कार्य रुक गया है और मशीन की मरम्मत जारी है।

विज्ञापन

विस्तार

सुजानपुर(हमीरपुर)। ऐतिहासिक चौगान को साफ सुथरा रखने के लिए लगाई गई मशीनरी दो दिन के भीतर ही टूट गई है। मैदान में घास के बीच पत्थर होने के कारण मशीन के दोनों ब्लेड टूट गए हैं। जिससे अब मैदान में साफ सफाई का कार्य अधर में रुक गया है।
विज्ञापन

मशीन की मरम्मत होने के बाद ही घास को काटने का कार्य शुरू हो पाएगा। प्रतिदिन की भांति वीरवार को भी नगर परिषद के कर्मचारी चौगान में घास काटने का कार्य कर रहे थे। सुबह उन्होंने जैसे ही मशीन से घास काटने का कार्य शुरू किया। घास के बीच ढका बड़ा पत्थर ब्लेड से टकरा गया और मशीन बंद हो गई। कर्मचारियों ने जांच की तो ब्लेड टूटे हुए थे। जिसके बाद उन्होंने नगर परिषद कार्यालय में मशीन को जमा करवा दिया।
विज्ञापन

मशीन को मेकेनिक के पास मरम्मत के लिए भेजा गया है। सुजानपुर शहर में ऐतिहासिक चौगान की सुंदरता को बनाए रखने को लेकर नगर परिषद ने 80 हजार रुपये की लागत से मशीनरी की खरीदारी की ताकि जहरीली घास को काटने का कार्य आसानी से हो सके। मशीन के संचालन के लिए ठेकेदार से ट्रैक्टर हायर किया। वहीं विधायक रणजीत सिंह से हरी झंडी दिखाकर मशीनरी को शुरू किया लेकिन दो दिन के भीतर मशीनरी का खराब होना विभागीय कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगा रहा है। मशीनरी के खराब होने को लेकर शहर में चर्चा बनी हुई है। चौगान में प्रदेश का एकमात्र सैनिक स्कूल स्थापित है। यहां पर सरकारी व गैर सरकारी राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव भी मनाया जाता है। जिससे प्रशासन को प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये का राजस्व होता है लेकिन चौगान में जहरीली घास काटने के लिए कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौगान में घास के बीच पत्थर होने से मशीन के ब्लेड टूट गए हैं। मशीन को पुन: घास काटने के लिए लगाया जाएगा। मशीनरी की मरम्मत करवाई जा रही है।
- तिलक राज,कनिष्ठ अभियंता, नगर परिषद सुजानपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed