फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The embankment plan is dying due to the rise of Seer Khad

Hamirpur (Himachal) News: सीर खड्ड के उफान में दम तोड़ रही तटीकरण की योजना

Thu, 24 Jul 2025 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 24 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
The embankment plan is dying due to the rise of Seer Khad
बरसात के मौसम में सीर खड्ड। स्रोत : जागरूक पाठक
जाहू (हमीरपुर)। जिला हमीरपुर और मंडी के तीन विधानसभा क्षेत्रों भोरंज, धर्मपुर और सरकाघट की सीमाओं के साथ बहने वाली सीर खड्ड के तटीकरण की मांग किसान 20 सालों से करते आ रहे हैं। हालांकि, अभी तक इसका कार्य शिलान्यास और जल शक्ति विभाग की डीपीआर तैयार करने तक ही सीमित रहा है।
विज्ञापन

मंडी जिला के बरच्छवाड़ से लेकर हमीरपुर के जाहू तक होने वाला तटीकरण कार्य 13 सालों में जल शक्ति विभाग मंडल सरकाघाट की फाइलों के कागजों तक ही सीमित है। इसके प्रस्तावित निर्माण कार्य के बजट में ढाई गुणा वृद्धि हो चुकी है।
विज्ञापन


किसानों की मांग पर 2012 में सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के बरच्छवाड़ में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के कार्यकाल में पूर्व जल शक्ति मंत्री रविंद्र सिंह रवि ने सीर खड्ड के तटीकरण का शिलान्यास किया था। इसका कार्य जल्द शुरू करने की घोषणा की थी। उस समय सीर खड्ड के तटीकरण की डीपीआर 64 करोड़ रुपये तैयार करके केंद्र सरकार की स्वीकृति के लिए भेजी थी। इसके बाद सत्ता परिवर्तन होने के कारण कांग्रेस सरकार और बाद में भाजपा की सरकार बनी, लेकिन सीर खड्ड के तटीकरण की केवल कोरी घोषणाएं ही हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार विधानसभा में भी सीर खड्ड के तटीकरण का मुद्दा उठा चुका है। अब जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने नए सिरे से 157.66 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार करके केंद्र सरकार को स्वीकृति के लिए भेजी है। सीर खड्ड के तटीकरण का कार्य जल शक्ति विभाग मंडल सरकाघाट के अधीन होना है।

कोट

सीर खड्ड के तटीकरण के कार्य की तमाम औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। केवल 157.66 करोड़ रुपये की डीपीआर केंद्र सरकार को स्वीकृति के लिए भेजी है। स्वीकृति मिलते ही सीर खड्ड का दोनों तरफ से तटीकरण होगा। यह तटीकरण एक ओर 17 किलोमीटर तथा दूसरी तरफ 13 किलोमीटर लंबा है।
-विवेक हाजरी, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग, उपमंडल सरकाघाट


सीर खड्ड बरसात के मौसम में तबाही मचाती है। इसमें सबसे अधिक भोरंज विस की पंचायतें हैं। तटीकरण को लेकर अभी तक घोषाणाएं ही हुई है। यह क्षेत्र संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में आता है। सांसद अनुराग ठाकुर को केंद्र सरकार से स्वीकृति प्रदान करवाकर बजट का प्रावधान करवाना चाहिए।

-सुरेश कुमार, विधायक, विधानसभा क्षेत्र भोरंज

सीर खड्ड के तटीकरण की डीपीआर के रेट रिवाइज हुए हैं। इससे अब नए सिरे से डीपाआर बनकर केंद्र सरकार को भेजी गई है। केंद्र सरकार की स्वीकृति मिलते ही सीर खड्ड का तटीकरण का कार्य शुरू होगा। इसके लिए वह स्वयं प्रयासरत हैं।
-दलीप सिंह, विधायक, सरकाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed