{"_id":"6233718d3493a16022445a98","slug":"the-crowd-is-not-gathering-in-chaitra-fairs-only-two-and-a-half-thousand-bowed-their-heads-hamirpur-hp-news-sml402921731","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्र मेलों में नहीं उमड़ रही भीड़, महज ढाई हजार ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र मेलों में नहीं उमड़ रही भीड़, महज ढाई हजार ने टेका माथा
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर में माथा टेकने पहुंचे श्रद्धालु।
- फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चल रहे चैत्र मेलों के चौथे दिन भी श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। पंजाब से अभी तक जो श्रद्धालु बड़े-बड़े जत्थों में आते हैं, वह नहीं पहुंचे हैं। इससे स्थानीय दुकानदार भी मायूस हैं। दुकानदारों को शनिवार और रविवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
पंजाब के श्रद्धालु ज्यादातर दोपहिया वाहनों पर ही पहुंच रहे हैं। इस संदर्भ में मंदिर अधिकारी सुभाष ठाकुर ने बताया कि बाबा बालक नाथ मंदिर में चल रहे मेलों में अभी तक श्रद्धालुओं की भीड़ बीते वर्षों के मुकाबले कम है। वीरवार को भी करीब ढाई हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बालक नाथ की पवित्र गुफा के दर्शन किए।
वहीं, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने बताया कि चाहे सरकार हो या ट्रस्ट, यही प्रयास रहता है कि जब बाबा बालक नाथ मंदिर में देश-विदेश से काफी संख्या में श्रद्धालु मन्नत लेकर पहुंचते हैं, उनको बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएं। इसी के चलते श्रद्धालुओं को बेहतर लंगर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए मंदिर न्यास और सरकार ने 10 करोड़ की लागत से लंगर भवन बनवाया है, जिसका हाल ही में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उद्घाटन किया है।