फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The corporation did not send buses on 113 routes on Sunday, passengers were upset

रविवार को 113 रूटों पर निगम ने नहीं भेजी बसें, यात्री हुए परेशान

Sun, 30 Jan 2022 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
The corporation did not send buses on 113 routes on Sunday, passengers were upset
बस अड्डा हमीरपुर पर बसों का इंतजार करते लोग। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। एचआरटीसी हमीरपुर के 113 लोकल रूटों पर रविवार को बस सेवा बंद रही। इससे रविवार को आवाजाही करने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार को महज दस लोकल रूटों पर ही बसें चलीं। जबकि, 25 अंतरराज्यीय और अंतरजिला रूटों पर बसें गईं। इसके अलावा अन्य रूट बंद रहे।
विज्ञापन

एचआरटीसी वर्तमान में जिले में 148 रूटों पर बसें चला रहा है, लेकिन रविवार को छुट्टी होने के चलते निगम लोकल रूटों पर बसें नहीं भेजता है। इस कारण लोग घंटों बस स्टैंड पर बैठकर बसों का इंतजार करते रहे। हालांकि, रविवार को बस अड्डा पर अन्य दिनों की तरह भीड़ नहीं उमड़ी थी, लेकिन कुछेक यात्री बसों का इंतजार करने घंटों बैठे रहे।
विज्ञापन

कइयों को टैक्सी से अपने गंतव्य जाना पड़ा। जिस कारण लोगों को आर्थिक हानि भी झेलनी पड़ी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए परिवहन निगम ने पहले ही विभिन्न रूटों पर सवारियां न मिलने पर कुछ बसों को बंद कर दिया है। ऐसे में अब छुट्टी वाले दिन भी अधिकतर रूट बंद रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। एचआरटीसी डिपो हमीरपुर के डीडीएम विवेक लखनपाल ने बताया कि छुट्टी वाले दिन यात्री नहीं होते हैं। जिस कारण अधिकतर लोकल रूटों को बंद किया गया है। सोमवार को रूट सुचारु चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed