{"_id":"6318adbf95d197708376b23e","slug":"the-case-of-pigeon-pelting-came-to-the-fore-in-barsar-hamirpur-hp-news-sml420907145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़सर में सामने आया कबूतरबाजी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़सर में सामने आया कबूतरबाजी का मामला
विज्ञापन
The case of pigeon pelting came to the fore in Barsar
हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर में एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में भादंसं की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। विदेश भेजने के नाम पर आरोपियों ने एक व्यक्ति से सोलह लाख रुपये ऐंठ लिए, लेकिन न तो उसे विदेश भेजा और न ही पीड़ित के पैसे लौटाए। गांव लाहड़ी तरखाना डाकघर सोहारी तहसील ढटवाल जिला हमीरपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दी है कि 12 फरवरी 2020 को एक रिश्तेदार घर पर आया और उसे कहा कि उसका जीजा कनाडा में काम करता है।
आरोपी ने शिकायतकर्ता को विदेश (कनाडा) भिजवाने का आश्वासन दिया। इसके उपरांत शिकायतकर्ता के संबंधित रिश्तेदार ने उसे खरड़ मोहाली (पंजाब) बुलाकर कागजात समेत अन्य दस्तावेज लिए और कहा कि वह इस काम के पैसे इसके घर पर आकर लेंगे। उसके बाद इसका रिश्तेदार, उसका जीजा व इसके रिश्तेदार की बहन तथा एक अन्य औरत उनके घर पर आए । शिकायतकर्ता के पिता ने बैंक से आठ लाख रुपये निकाल कर उन्हें दिए। उसके बाद ये लोग इसके दस्तावेज पूरे करवाने के लिए बार-बार पैसे देने के लिए कहते रहे। पीड़ित व्यक्ति भी उनके कहने पर उन्हें पैसे उनके खाता में भेजता रहा।
पीड़ित ने 16 लाख 78 हजार रुपये उन्हें दिए। लेकिन, दो वर्ष बीतने के बाद भी उन्होंने विदेश भेजने का काम नहीं करवाया। जब विदेश नहीं भेजा तो पीड़ित के परिवार ने उनसे अपने पैसे वापस मांगे। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें तीन लाख रुपये वापस किए। जबकि दो चेक क्रमश: 3 लाख 27 हजार रुपये व 2,50,000 रुपये के दिए, जो दोनों ही बाउंस हो गए। इस प्रकार आरोपी लोगों ने शिकायतकर्ता के 13 लाख 78 हजार रुपये विदेश भिजवाने के नाम पर ऐंठ कर धोखाधड़ी की है।