फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tetanus vaccine is not available in Civil Hospital Sujanpur

Hamirpur (Himachal) News: सिविल अस्पताल सुजानपुर में नहीं मिल रहा टेटनस का टीका

Thu, 29 Dec 2022 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल सुजानपुर में टेटनस के टीके का स्टॉक खत्म हो गया है। इससे यहां उपचार के लिए आने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक सप्ताह से टेटनस का टीका नहीं मिल पा रहा है। आपातकालीन स्थिति मेें मरीजों को टीका लगवाने के लिए निजी मेडिकल स्टोरों का रुख करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों रमेश चंद, प्रकाश सेन, विधि चंद, राकेश कुमार, प्रताप वालिया आदि ने कहा कि सिविल अस्पतालों में निशुल्क: दवाइयां उपलब्ध करवाने के विभाग के दावे खोखले साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल सुजानपुर के अलावा धर्मपुर, आलमपुर, जयसिंहपुर समेत करीब पांच विधानसभा क्षेत्रों के लोग यहां इलाज करवाने आते हैं। लेकिन, अस्पताल में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पताल में प्रतिदिन 150 से 200 के बीच ओपीडी है। लेकिन, अस्पताल में टेटनस का टीका तक नहीं मिल पा रहा है। वहीं, अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद भी चार वर्ष से खाली चल रहा है। जो स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। क्षेत्र की महिलाओं को हमीरपुर, टांडा और आपातकालीन स्थिति में निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल में टेटनस का टीका उपलब्ध करवाने और अस्पताल में रिक्त पदों को भरने की मांग की है।
विज्ञापन

इस बारे में सीएमओ हमीरपुर डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि खंड चिकित्सा अधिकारी सुजानपुर को अस्पताल में टेटनस टीका उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए जाएंगे। वहीं, अस्पताल में चल रहे रिक्त पदों के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed