{"_id":"68c716c47e56608f71003f7f","slug":"ten-lakhs-approved-for-development-work-in-bari-panchayat-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-166771-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बारीं पंचायत में विकास कार्यों के लिए दस लाख स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बारीं पंचायत में विकास कार्यों के लिए दस लाख स्वीकृत
Mon, 15 Sep 2025 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी ने ग्राम पंचायत बारीं के विभिन्न विकास कार्यों के लिए दस लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। जिला परिषद अध्यक्ष बबली ने बताया कि जल्द ही टौणी देवी सिविल अस्पताल में हाई मास्ट लाइट लगाई जाएंगी। इससे अस्पताल में आने वाले रोगियों और तीमारदारों को बेहतर सुविधा मिलेगी। अस्पताल परिसर में अंधेरा होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। टौणी देवी श्मशानघाट और बारीं के लिए चार लाख रुपये, छत्रैल में रास्ते के निर्माण के लिए दो लाख, टौणी देवी में पीने के पानी को एक लाख रुपये राशि उपलब्ध करवाई गई। बारीं पंचायत के विभिन्न वार्डों के लिए एक दर्जन सोलर लाइटें भी स्वीकृत की गई हैं। संवाद
विज्ञापन