फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ten guarantees will be fulfilled as soon as Congress government comes to power: Sukhu

कांग्रेस की सरकार सत्ता में आते ही पूरी होंगी दस गारंटियां: सुक्खू

Sun, 09 Oct 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ten guarantees will be fulfilled as soon as Congress government comes to power: Sukhu
कार्यक्रम में उपस्थित विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : Hamirpur-HP
गलोड़ (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र नादौन के गलोड़ में युवा कांग्रेस के युवा प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन रविवार को हुआ। इसमें विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सुक्खू ने नादौन विधानसभा क्षेत्र के गलोड़ से चुनावी शंखनाद भी कर दिया। केंद्र में भाजपा सरकार को महंगाई पर घेरते हुए उन्होंने कहा कि हर इंसान महंगाई से तंग है। गैस के दाम जो कांग्रेस से समय चार सौ रुपये प्रति सिलिंडर थे, वे आज साढ़े ग्यारह सौ रुपये पहुंच गए हैं। उन्होंने कांग्रेस की ओर से गारंटी कार्ड पेश करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार सत्ता में आती है तो दस गारंटियों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

60 साल से ऊपर की आयु वाली महिलाओं को 1,500 रुपये पेंशन, 18 साल की आयु पूरी करने वाली लड़कियों को एक हजार प्रतिमाह, बेरोजगार युवाओं को लोन, किसानों से गाय का दूध 80 और भैंस का दूध 100 रुपये प्रति लीटर खरीदने की गारंटी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने चहेतों को नौकरी देने लिए तीन लाख लेकर पुलिस भर्ती में पेपर लीक करवा दिए। इसकी आज तक सीबीआई जांच तक नहीं करवाई।
विज्ञापन

उन्होंने एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री के बारे में कहा कि साढ़े चार साल तक उन्होंने विकास क्यों नहीं करवाया। जिन पुलों का उद्घाटन अनुराग कर चुके हैं उनका दोबारा फोटो खिंचवाकर उद्घाटन क्यों किया जा रहा है। उन्होंने दस पंचायतों के 50 युवाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इन युवाओं ने शिक्षा, खेल व अन्य क्षेत्रों में कोई न कोई ख्याति प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed