फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   teli medicine service started

जिला हमीरपुर में टेली मेडिसन सेवाएं शुरू

Thu, 02 Apr 2020 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के 30 स्वास्थ्य संस्थानों में टेली मेडिसन सेवाएं आरंभ कर दी गई हैं। इन संस्थानों में मरीजों को घर द्वार पर विशेषज्ञों की सेवाएं मिलेंगी। जिले के 42 स्वास्थ्य संस्थानों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाया गया है, इनमें से 30 में ये सेवाएं शुरू हो गई हैं। जबकि, शेष 12 संस्थानों में भी बहुत जल्द आरंभ हो जाएंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि यह कदम सरकार की ओर से इसलिए उठाया गया है ताकि, कर्फ्यू के दौरान जरूरतमंद लोगों को गांव स्तर पर विशेषज्ञ डॉक्टर की सेवाएं मिल सकें।
विज्ञापन

इन संस्थानों में दवा लेने आए किसी भी मरीज को अगर विशेषज्ञ की सेवाओं की जरूरत हुई तो डॉक्टर उसी वक्त मरीज का पूर्ण ब्योरा विशेषज्ञ डॉक्टर को ऑनलाइन भेज देगा और विशेषज्ञ डॉक्टर जिस भी दवाई की जरूरत होगी, लिखकर ऑनलाइन वापस स्वस्थ्य संस्थान के डॉक्टर को भेज देगा। इन संस्थानों में डॉक्टर लिखी हुई दवाई की पर्ची बनाकर मरीज का उपचार करेगा। इनमें मुख्य तौर पर मेडिसन, बाल रोग विशेषज्ञ तथा मनोरोग विशेषज्ञ डॉक्टर की सेवाएं ली जाएंगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर रमेश रत्तू ने बताया कि जिले में 16 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों गारली, कश्मीर, सलौनी, जंगलबैरी, चकमोह, भरेड़ी, बड़ाग्राम, पटलांदर, महल, गुब्बर, चौरी, कुठेड़ा, नाल्टी, ऊटपुर, सेरा, कोट और 14 स्वास्थ्य उपकेंद्र जमली, अग्घार, बडैहर, थानाद्रोगन, लगमन्वी, रंगड़, चंद्रूहि, धमरोल, कंज्याण, खरवाड़, धैल, डूहक, पुतड़ियाल, झल्लान आदि में ये सेवाएं आरंभ कर दी गई हैं। स्वास्थ्य उपकेंद्रों में ये सेवाएं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed