फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   teenage student alligation for kidnapping

कांगू में नाबालिग छात्र के अपहरण का प्रयास

Thu, 22 Aug 2019 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत बटराण पंचायत के साई गांव में कार सवार शातिरों ने एक नाबालिग छात्र के अपहरण का प्रयास किया है। वीरवार दोपहर उस समय क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया, जब एक निजी स्कूल के छात्र ने आरोप लगाया कि स्कूल बस से उतरते ही कार सवार कुछ लोगों ने उसका अपहरण करने का प्रयास किया। छात्र ने आरोपियों के चंगुल से भाग कर अपनी जान बचाई। घटना का पता चलते ही काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए तथा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान आरंभ कर दिया।
विज्ञापन

डीएवी स्कूल कांगू के छात्र ने बताया कि छुट्टी के बाद जब वह स्कूल बस से अपने घर के पास साई गांव में पानी के टैंक के पास उतरा तो पीछे से एक सफेद रंग की कार तो आगे निकल गई, लेकिन पीछे आ रही लाल रंग की आल्टो कार के चालक ने उसके पास ब्रेक लगाई और इसमें सवार दो युवकों ने बाहर निकलकर उसे उठा कर गाड़ी में डालने का प्रयास किया। इसी दौरान उसका स्कूल बैग उनके हाथ में आया परंतु बालक का भार अधिक होने के कारण वह उसे उठा नहीं सके। बालक ने बताया कि वह उनके चंगुल से किसी तरह भागा और पास में ही अपने घर में आपबीती बताई। इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन महेंद्र परमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौका पर पहुंचकर छानबीन आरंभ कर दी।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed