फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Technical fault in Jhakri-Hamirpur bus, passengers upset

झाकड़ी-हमीरपुर बस में आई तकनीकी खराबी, यात्री परेशान

Fri, 01 Apr 2022 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Technical fault in Jhakri-Hamirpur bus, passengers upset
भोटा में पेट्रोल पंप हाउस के समीप सड़क किनारे खड़ी एचआरटीसी की बस। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम की लापरवाही का मामला सामने आया है। वीरवार को झाकड़ी शिमला से हमीरपुर के लिए रवाना हुई एचआरटीसी की बस में भोटा के समीप तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते बस चालक ने बस को पेट्रोल पंप के नजदीक सड़क किनारे खड़ा कर दिया। शिमला से सवार होकर आए यात्री भोटा बस अड्डे पर अन्य बसों में सवार होकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। हद तो तब हो गई जब एचआरटीसी हमीरपुर बस अड्डे पर दिनभर हमीरपुर से शिमला झाकड़ी के लिए रवाना होने वाली बस की बुकिंग होती रही।
विज्ञापन

दरअसल शिमला झाकड़ी से रवाना होने वाली बस हमीरपुर में दोपहर दो बजे के करीब पहुंचती है और शाम को सवा पांच बजे दोबारा हमीरपुर से शिमला के लिए रवाना होती है। शाम को शिमला के लिए रवाना होने वाली इस बस के खराब होने की सूचना न मिलने के कारण यात्री बुकिंग करवाते रहे। शाम को जब सवा पांच बजे हमीरपुर बस अड्डे पर बस नजर नहीं आई तो यात्री पूछताछ काउंटर पर पहुंच गए। यात्रियों ने बताया कि उन्हें बस काउंटर पर बैठे कर्मचारियों ने भोटा भेज दिया, लेकिन जब भोटा पहुंचे तो बस सड़क के किनारे खराब स्थिति में खड़ी थी।
विज्ञापन

उन्हें दोबारा हमीरपुर लौटना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि उन्हें समय पर सूचना देनी चाहिए थी, ताकि बुकिंग नहीं करवाते या निगम को किसी अन्य बस की व्यवस्था करके देनी चाहिए थी। उधर, एचआरटीसी हमीरपुर के कार्यकारी अड्डा प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि हमें बस खराब होने की सूचना नहीं मिली। इसके चलते शाम को रवाना होने वाली इस बस की अड्डा पर बुकिंग हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed