फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Teachers should work to provide stress free education to children: Desh Raj

बच्चों को तनावमुक्त शिक्षा देने का कार्य करें शिक्षक : देश राज

Fri, 02 Feb 2024 01:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Teachers should work to provide stress free education to children: Desh Raj
ाजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में बीएड़ प्रशिक्षु प्रधानाचार्य को गिफ्ट देते हुए
जाहू (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू में बीएड के प्रशिक्षुओं के लिए वीरवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य देश राज कमल ने की। इस दौरान स्कूल के अध्यापकों और बीएड प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सही मायने में अध्यापक देश व समाज का निर्माता है। हर अध्यापक को हर रोज मेहनत करनी होगी और बच्चों व अभिभावकों का विश्वास जीतना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में करीब 30 वर्षों के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि अध्यापक का प्रथम कर्तव्य है कि वह बच्चों को तनावमुक्त शिक्षा देने का कार्य करें तथा गुस्से के भाव का अंतकरण में रखकर मैत्रीपूर्ण तरीके से शिक्षा दें। इस दौरान बीएड प्रशिक्षु अदिति व अंवालिका ने प्रधानाचार्य देशराज कमल को गिफ्ट देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल के वरिष्ठ प्रवक्ता मनी राम शर्मा, मनोज शर्मा, वीना वर्मा, संजीव कुमार, अशोक गुलेरिया, पवन रांगड़ा, सुनील दत्त, नीलकमल, नीतू वर्मा, प्रीतम चंद,अमर नाथ, पिंकी देवी, राकेश कुमार, संजीव कुमार, वरिष्ठ सहायक मोहिंद्र सिंह, लिपिक चंद्रकांत, कश्मीरा देवी, केसरी देवी व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed