फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Teachers should keep their personal records, create a file: Madanlal

अध्यापक रखें अपना पर्सनल रिकाॅर्ड, बनाएं फाइल : मदनलाल

Sat, 31 Aug 2024 08:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
विद्यालय में हर शुक्रवार एक घंटा अध्यापक बच्चों के साथ स्वास्थ्य संबंधी जानकारी करेंगे साझा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। समग्र शिक्षा और शिक्षा विभाग ने डाइट हमीरपुर में आयोजित नवनियुक्त शिक्षकों की 15-दिवसीय इंडक्शन ट्रेनिंग के 11वें दिन शनिवार की शुरुआत जिला परियोजना अधिकारी मदन लाल बनियाल ने की। उन्होंने कहा कि अध्यापकों को अपना पर्सनल रिकाॅर्ड रखना चाहिए और एक फाइल बनानी चाहिए। इसमें वे अपने दैनिक अनुभव, विचार लिख सकते हैं। वह फाइल उन्हें अपने शिक्षण कौशल में सुधार करने में मदद करेगी। जिला समन्वयक पुनीत कुमार ने कहा कि पहले सत्र में किरणलता ने घुलनशील और अघुलनशील पदार्थ, पारदर्शी, पारभासी, अपारदर्शी पदार्थ, छाया निर्माण और पदार्थों का पृथक्करण आदि गतिविधियां करवा कर महत्वपूर्ण जानकारियां साझी कीं।



दूसरे सत्र में गति मापने के नियम के तरीके, गति के प्रकार, समय और गति के नियम के बारे में बताया गया। तीसरे सत्र में किरण बाला ने प्रकाश के बारे में बताया, जिसमें दर्पण और लैंस के सूत्र पर चर्चा की। चौथे सत्र में जिला समन्वयक पुनीत कुमार ने विद्यालय स्वास्थ्य और कल्याण कार्यक्रम, पुस्तकालय, वाचनालयों का प्रयोग, सह पाठ्यक्रम गतिविधियों के स्वास्थ्य और कल्याण कार्यक्रम पर चर्चा की। प्रत्येक विद्यालय में हर शुक्रवार एक घंटा अध्यापक बच्चों के साथ स्वास्थ्य संबंधी जानकारी साझा करेंगे और उस गतिविधि को एमआईएस एप पर अपलोड करेंगे। हर विद्यालय से एक पुरुष और एक महिला अध्यापक स्वास्थ्य और कल्याण राजदूत कहलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed