फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   teacher promoted

जिला के 48 शिक्षक बने केंद्रीय मुख्य शिक्षक

Sun, 12 Sep 2021 11:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्राथमिक शिक्षा विभाग ने केंद्रीय मुख्य शिक्षक की पदोन्नति सूचियां जारी कर दी हैं। प्राथमिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के तहत आने वाले दर्जनों मुख्य शिक्षकों को पदोन्नत किया गया है। पांच वर्ष पहले पदोन्नति चैनल पर लगा अवरोध अब खुल गया है। जिला शिक्षा विभाग ने 48 मुख्य शिक्षकों को पदोन्नत कर केंद्रीय मुख्य शिक्षक बना दिया गया है। इनमें 34 सामान्य, दो अन्य पिछड़ा वर्ग, आठ अनुसूचित जाति, चार अनुसूचित जनजाति वर्ग के मुख्य अध्यापकों को केंद्रीय मुख्य शिक्षक बनाया गया है। कुल 51 मुख्य शिक्षकों को मुख्य शिक्षक से केंद्रीय मुख्य शिक्षक के रूप में पदोन्नत किया जाना है। 48 को पदोन्नत कर दिया गया है। जबकि तीन अन्य को अगली प्रक्रिया में पदोन्नत किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं सात सीएचटी वरिष्ठता के आधार पर खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में प्रमोट किए जाएंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग कार्य कर रहा है और जल्द ही इन्हें भी प्रमोट किया जाएगा। हमीरपुर में छह प्राथमिक शिक्षा खंड हैं जिनमें कुल 489 प्राथमिक पाठशालाएं हैं। इनमें से 99 केंद्रीय प्राथमिक पाठशालाएं हैं। लंबे समय से 51 स्कूलों में मुखिया न होने के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं अध्यापक भी पदोन्नति की राह देख रहे थे। स्कूलों में मुख्य शिक्षक न होने के कारण अन्य स्कूलों के मुख्य शिक्षकों को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया था। इस कारण उन स्कूलों के अध्यापकों को भी अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ रहा था। प्राथमिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक संजय ठाकुर और डिप्टी डीओ प्रदीप कुमार ने कहा कि 48 मुख्य शिक्षकों को केंद्रीय मुख्य शिक्षक बना दिया गया है। कइयों ने अपने स्कूलों में ज्वाइन कर लिया है। उन्होंने कहा कि सीएचटी वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नत किए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया जारी है जल्द ही सूची जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed