{"_id":"ee4d31cd3780e58da9c560299013d65a","slug":"teacher-association-board-meet-on-20-feb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापक संघ की शिक्षा बोर्ड के साथ बैठक 20 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापक संघ की शिक्षा बोर्ड के साथ बैठक 20 को
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Sun, 14 Feb 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के साथ बैठक 20 फरवरी को होगी। इसमें आगामी परीक्षाओं के संचालन, बोर्ड शिक्षकों और प्रदेश के लाखों छात्रों से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श होगा।
विज्ञापन
संघ के प्रदेश प्रवक्ता अश्वनी भट्ट ने बताया कि बैठक में संघ के राज्य अध्यक्ष विरेंद्र चौहान, महासचिव संजय मोगू और संघ के बोर्ड मामलों के प्रभारी विजय शमशेर भंडारी के अतिरिक्त संघ की राज्य कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी भाग लेंगे।
विज्ञापन
बैठक में संघ की तरफ से प्रदेश में आगामी समय में होने जा रही बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन, अगले सत्र में बोर्ड की तरफ से दी जाने वाली पाठ्य पुस्तकों का समयबद्ध वितरण, परीक्षा पैट्रन में बदलाव, परीक्षाओं का समयानुसार परिणाम निकालने, परीक्षा ड्यूटियों में कार्यरत अध्यापकों के मानदेय में बढ़ोतरी सहित लगभग 20 अन्य बिंदुओं पर संघ शिक्षा बोर्ड को महत्वपूर्ण सुझाव देगा।
विज्ञापन
बैठक में बोर्ड अध्यक्ष बलवीर तेगटा खुद बोर्ड के महत्वपूर्ण अधिकारियों सहित उपस्थित रहेंगे। बोर्ड की बैठक के अगले दिन 21 फरवरी को संघ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगरोटा बंगवंा में प्रांतीय बैठक का आयोजन करेगा।
प्रदेश के सभी जिलों के पदाधिकारी इसमें उपस्थित होंगे। संघ 4-9-14 वेतन वृद्धि के विषय पर कोर्ट मे चल रहे मामले पर संघ की आगामी रणनीति पर भी विचार करेगा। मार्च में पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले अनुबंध अध्यापकों के नियमितीकरण के लिए भी संघ बैठक में रूपरेखा तैयार करेगा।