फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   TCP department gave notice to 6 people on illegal construction

Hamirpur (Himachal) News: अवैध निर्माण पर टीसीपी विभाग ने 6 लोगों को दिए नोटिस

Fri, 19 Jul 2024 07:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 07:41 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हमीरपुर। जिला मुख्यालय में अवैध निर्माण पर नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम के अंतर्गत आने वाले हमीरपुर शहर के आसपास के कुछ क्षेत्रों में अवैध निर्माण और नियमों के उल्लंघन पर टीसीपी विभाग ने 6 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। इससे पूर्व भी हमीरपुर शहर में नगर परिषद की ओर से भी कई लोगों को अवैध निर्माण पर नोटिस जारी किए गए हैं। मंडलीय नगर नियोजन कार्यालय हमीरपुर के योजना अधिकारी ने गांव लाहड़ और अणु कलां के 2-2 मामलों, बृजनगर वार्ड नंबर 5 और शिवनगर वार्ड नंबर 4 के एक-एक मामले में कुल 6 लोगों को नोटिस जारी करके 15 दिन के भीतर अवैध निर्माण को हटाने तथा संबंधित जमीन पर पूर्व की स्थिति बहाल करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। मंडलीय नगर योजनाकार हमीरपुर हरजिंदर का कहना है कि किसी भी तरह के निर्माण के लिए विभाग से मंजूरी लेना जरूरी है, लेकिन देखने में आ रहा है कि लोग विभाग की अनुमति के बिना निर्माण कार्य कर रहे हैं। नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि भवन निर्माण से पूर्व विभाग से मंजूरी जरूर लें। जिन लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं उनके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed