फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   TB patients will be identified from today

Hamirpur (Himachal) News: टीबी के मरीजों की आज से होगी पहचान

Wed, 22 Apr 2026 05:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 22 Apr 2026 05:53 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वास्थ्य खंड बड़सर के तहत टीबी जांच के लिए एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया। 22 अप्रैल को रप्पड़, 23 को जझैहणी, 24 को सामुदायिक हाल बगेड़, 25 को कुरियाह, 26 को थाना, 28 को बल्लाह, 29 को हरमा और 30 को घंघोट में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में टीबी लक्षण वाले मरीजों की पहचान होगी। उसके बाद टीबी लक्षण वाले मरीजों की बलगम की जांच होगी। टीबी पुष्टि होने के बाद इन मरीजों का इलाज शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने 100 दिन का टीबी मुक्त अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत प्रत्येक खंड में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य टीबी (तपेदिक) के संभावित मरीजों की जल्द पहचान कर उनका समय पर इलाज शुरू करना है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि लोगों को टीबी के लक्षणों, बचाव और उपचार के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। खासतौर पर लगातार खांसी, वजन कम होना, बुखार और कमजोरी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करने की अपील की गई है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे इन शिविरों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed