{"_id":"5d5d880b8ebc3e6c24430290","slug":"tax-penalty-hamirpur-hp-news-sml304683983","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक कारोबारी से सवा किलो सोना और दूसरे से कीमती नग पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक कारोबारी से सवा किलो सोना और दूसरे से कीमती नग पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। आबकारी एवं कराधान विभाग हमीरपुर ने मुनाफाखोरों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में एक्साइज विभाग ने हमीरपुर में जगह-जगह नाके लगाकर प्रदेश के बाहर से आने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी है। विभाग ने हमीरपुर में नाके के दौरान एक कारोबारी से सवा किलो सोना पकड़ा है। पकड़े गए सोने की बाजार में कीमत 50 लाख रुपये के करीब है। मौके पर कारोबारी विभाग के अधिकारियों को कोई बिल इत्यादि नहीं दिखा पाया। जिसके चलते उसे तीन लाख रुपये पेेनल्टी लगाई गई है।
वहीं विभाग ने एक अन्य कारोबारी को पूछताछ के लिए रोका तो उसकी गाड़ी से कीमती नग बरामद हुए। इस कारोबारी के पास भी कोई बिल आदि नहीं था। विभाग ने कीमती नग बिना बिल बेचने पर 40 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी प्रवर्तन विंग हमीरपुर वीरेंद्र दत्त और सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी कुलदीप ठाकुर की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। उधर, उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग कुलभूषण गौतम ने कहा कि प्रदेश से बाहर के दो कारोबारियों को विभाग ने बिना बिल के कारोबार करने पर पकड़ा है। सोना कारोबारी को तीन लाख रुपये और कीमती नग एवं स्टोन बेचने वाले को 40 हजार रुपये जुर्माना ठोका है। उन्होंने सभी कारोबारियों से नियमों के तहत कारोबार करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जब भी कोई माल कहीं भेजा जाता है तो ई-वे बिल हमेशा गाड़ी में रखें।
---