फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Take action against drug dealers: SP

नशीले पदार्थ बेचने वालों पर कार्रवाई करें : एसपी

Sat, 16 Jul 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Take action against drug dealers: SP
पुलिस लाइन दोसड़का में जिला पुलिस की अपराध बैठक में मौजूद पुलिस अधिकारी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। पुलिस लाइन हमीरपुर में जिला पुलिस की संयुक्त सलाहकार और कल्याण समिति और अपराध बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने की। इस बैठक के दौरान इस पुलिस कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं को सुना गया। इनका निवारण किया गया।
विज्ञापन

अपराध बैठक में समस्त पर्यवेक्षक अधिकारियों, थाना एवं पुलिस चौकी प्रभारियों को लंबित मामलों की जांच जल्द पूर्ण करने के दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे मादक पदार्थों के विक्रेताओं और इन्हें उपलब्ध करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान जारी रखें।
विज्ञापन

अपने-अपने थाना क्षेत्र में गश्त को बढ़ाएं। नियमित रूप से नाकाबंदी करें। संदिग्ध गतिविधियों वाले लोगों पर कड़ी नजर रखना और तुरंत कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। बैठक में सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को दिशा-निर्देश कि थाना या चौकी में जो भी शिकायतकर्ता अपनी शिकायत लेकर आता है उसके साथ बिना किसी भेदभाव के शिष्टतापूर्वक व्यवहार करना सुनिश्चित करें। बरसात का मौसम होने के कारण आम जनता को नदी-नालों के आस पास न जाने, वाहन धीरे से तथा सावधानीपूर्वक चलाने के के बारे में जागरुक करने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, उपपुलिस अधीक्षक हमीरपुर रोहिन डोगरा, उप पुलिस अधीक्षक, उप मंडलीय पुलिस अधिकारी बड़सर शेर सिंह समेत 48 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed