फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   sweet quality not measured

कोरोना वायरस के चलते नहीं हो पा रही मिठाइयों की जांच

Wed, 05 Aug 2020 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना वायरस के चलते हलवाइयों की दुकानों में मिठाइयों की गुणवत्ता की जांच सही तरीके से नहीं हो पा रही है। कुछ दुकानदार ग्राहकों को बासी मिठाइयां बेच रहे हैं। राखी के त्योहार पर भी मिठाइयों की जांच नहीं हो पाई। खाद्य सुरक्षा विभाग हर त्योहार पर मिठाइयों की गुणवत्ता की जांच करता है। हर दुकान की मिठाई का सैंपल लेकर उसकी जांच की जाती है और गुणवत्ता का पता लगाया जाता है ताकि, ग्राहकों को कोई भी दुकानदार खराब मिठाई न बेच सके। लेकिन, इस बार कोरोना वायरस के कारण राखी के त्योहार पर मुख्य बाजार में मिठाइयों की जांच नहीं हो पाई।
विज्ञापन

लोगों में सुरेश कुमार, रजनीश कुमार, कांता देवी, नीरज कुमार, आदित्य आदि ने कहा कि समय-समय पर मिठाइयों की गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए ताकि, कोई भी दुकानदार बासी मिठाई न बेच सके। इन्होंने विभाग से हर त्योहार पर मिठाइयों की समय पर जांच करने की मांग उठाई है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अरुण चौहान ने कहा कि हर त्योहार पर मिठाइयों की जांच की जाती है। कोरोना वायरस के कारण इस बार कार्य प्रभावित हुए हैं। लेकिन, उपभोक्ताओं की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए समय-समय पर मिठाइयों के सैंपल लिए जाएंगे। वहीं, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मधु बाला ने कहा कि 28 जुलाई को कांगू, जाहू, अणु में मिठाइयों के सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस माह जिला मुख्यालय में सभी दुकानदारों की मिठाइयों की गुणवत्ता की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed