फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Swarna Jayanti Middle Merit Scholarship Examination held in 16 examination centers

Hamirpur (Himachal) News: 16 परीक्षा केंद्रों में हुई स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा

Mon, 04 Mar 2024 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाभर के 16 परीक्षा केंद्रों में रविवार को सैकड़ों विद्यार्थियों ने स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति की लिखित परीक्षा दी। परीक्षा का आयोजन एससीईआरटी सोलन की ओर से किया गया। परीक्षा को लेकर विद्यार्थी परीक्षा स्थलों पर आधा घंटा पूर्व ही पहुंच गए थे। बारिश के बीच अभिभावक बच्चों को लेकर परीक्षा केंद्रों में पहुंचे। छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1:15 बजे तक हुआ। विद्यार्थियों ने सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा दी। परीक्षा आयोजन को लेकर एससीईआरटी सोलन की ओर से उपमंडल स्तर पर परीक्षा केंद्र बनाए गए थे ताकि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करने पड़े।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति परीक्षा बोर्ड की तर्ज पर ही आयोजित हुई क्योंकि इसमें भी सीरीज आधार पर प्रश्नपत्र आया था। वहीं, परीक्षा केंद्रों के प्रमुखों को ही परीक्षा समन्वयक बनाया गया था। दो घंटे से अधिक समय तक चली इस परीक्षा को देने के लिए बच्चे काफी उत्साहित दिखे। इस बारे में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि एससीईआरटी सोलन की ओर से छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजन को लेकर जिला में 16 परीक्षा केंंद्र बनाए गए थे। परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों ने शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को एडमिट कॉर्ड एससीईआरटी सोलन की ओर से जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed