फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   surayance topped

कायाकल्प परीक्षा में सूर्यांशु अवस्थी जिलाभर में प्रथम

Thu, 22 Aug 2019 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाधीश हरकेश मीणा की पहल पर हमीरपुर जिले में भविष्य के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को प्रतिभाओं की खोज करने के लिए 9 अगस्त को एक प्रतियोगिता कायाकल्प का आयोजन किया था। इस प्रतियोगी परीक्षा में जिला भर के लगभग सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों ने भाग लिया था। वीरवार को इसके नान मेडिकल संभाग का परिणाम घोषित हो गया है। इस प्रतियोगिता में एक्मे सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के छात्रों का दबदबा रहा है। 360 में से 310 अंक लेकर स्कूल के छात्र सूर्यांशु अवस्थी ने जिलाभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वही टॉप टेन में स्कूल के 6 छात्रों ने स्थान प्राप्त किया है। प्रधानाचार्य प्रियंका शर्मा ने बताया कि स्कूल के सत्यम सोनी ने चौथा, आदित्य पठानिया ने पांचवां, अथर्व चड्डा ने सातवां, सुवांश शर्मा ने आठवां और सारांश शर्मा ने दसवां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने जिलाधीश की इस मुहिम की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका यह प्रयास सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed