फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sukhu's swearing-in ceremony seen on big LED screen in Hamirpur, Nadaun

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर, नादौन में बड़ी एलईडी स्क्रीन पर देखा सुक्खू का शपथ ग्रहण समारोह

Sun, 11 Dec 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sukhu's swearing-in ceremony seen on big LED screen in Hamirpur, Nadaun
गांधी चौक हमीरपुर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से लगाई गई एलईडी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री सुखव? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के शपथ ग्रहण समारोह के सीधे प्रसारण के लिए रविवार को हमीरपुर और नादौन शहर में दो बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गईं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से हमीरपुर के गांधी चौक और नादौन के इंद्रपाल चौक पर लगाई गईं इन स्क्रीनों पर लोगों ने बड़ी संख्या में शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण देखा। इस प्रसारण के दौरान उपायुक्त देबश्वेता बनिक, सहायक आयुक्त पवन कुमार शर्मा और अन्य गणमान्य लोग गांधी चौक हमीरपुर में उपस्थित रहे। उधर, नादौन में एसडीएम विजय कुमार और अन्य अधिकारियों ने भी आम लोगों के साथ शपथ ग्रहण समारोह का प्रसारण देखा।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले से संबंध रखने वाले सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मुख्यमंत्री बनने से जिलाभर के लोगों में खुशी की लहर है। 25 साल में जिले को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद मिला है। इससे पूर्व वर्ष 1998 से 2002 तक और उसके बाद 2007 से 2012 तक प्रेम कुमार धूमल दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। 2017 में जब सुजानपुर सीट से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल चुनाव हारे तो भाजपा हाईकमान ने सराज से विधायक चुने गए जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया। मुख्यमंत्री का पद हमीरपुर से चले जाने से यहां के लोगों में निराशा थी। लेकिन, इतिहास में पहली बार हमीरपुर जिले से सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मुख्यमंत्री बनने से यहां के लोगों में फिर रौनक लौट आई है।
विज्ञापन

वर्ष 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर में बस स्टैंड का शिलान्यास किया था, जो पिछले दस साल से शिलान्यास से आगे नहीं खिसक पाया। जयराम सरकार ने भी नए बस स्टैंड के निर्माण में कोई दिलचस्पी नहीं ली, लेकिन अब सुक्खू के मुख्यमंत्री बनने से हमीरपुर में बस स्टैंड समेत अन्य कई योजनाओं की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed