फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sujanpur School will get the gift of a new building in the upcoming session.

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर स्कूल को आगामी सत्र में मिलेगी नए भवन की सौगात

Sun, 04 Jan 2026 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 04 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Sujanpur School will get the gift of a new building in the upcoming session.
कन्या स्कूल सुजानपुर में निर्माणाधीन अकादमिक भवन । संवाद
सुजानपुर(हमीरपुर)। राजकीय कन्या उच्च पाठशाला सुजानपुर की छात्राओं को आगामी सत्र 2026-27 में नए भवन की सुविधा मिलेगी। स्कूल में निर्माणाधीन अकादमिक भवन का निर्माण कार्य 40 फीसदी पूरा हो गया है।
विज्ञापन

शेष 60 फीसदी कार्य प्रगति पर है। कार्य को पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने नौ माह का समय निर्धारित किया है। भवन में विभाग ने धरातल मंजिल में लैंटर डालने का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब चारों ओर चिनाई करने का कार्य शुरू होगा, जबकि प्रथम मंजिल में लैंटर डालने का कार्य किया जाएगा। भवन के निर्माण पर लोक निर्माण विभाग की ओर से 50 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है।
विज्ञापन


दो मंजिला भवन के प्रथम तल पर विद्यार्थियों के लिए विज्ञान प्रयोगशाला, एक डिजिटल पुस्तकालय, वहीं प्रथम मंजिल पर मुख्याध्यापक कक्ष, स्कूल कार्यालय और चार कक्षा कक्षों का कार्य प्रस्तावित है। कार्य पूर्ण होने से छात्राओं को आगामी सत्र में पढ़ाई करने में काफी सुविधा मिलेगी। वर्तमान में स्कूल में छठी से दसवीं कक्षा तक 89 छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में पांच कमरों की सुविधा है, लेकिन भवन के पुराने होने से छात्राओं को पढ़ाई करने में काफी परेशानी होती है। छात्राओं की सुविधा के लिए स्कूल की ओर से निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। भवन निर्माण कार्य बीते वर्ष 2025 जनवरी में शुरू हुआ है। शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण हो जाएगा, जिससे छात्राओं को पुराने भवन में पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी।


कोट

स्कूल में अकादमिक भवन का कार्य चला हुआ है। कार्य को पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से नौ माह तक का समय निर्धारित किया गया है। कार्य पूर्ण होते ही छात्राओं को नए भवन में पढ़ाई करवाई जाएगी। -आभा गुप्ता, प्रधानाचार्य, कन्या पाठशाला, सुजानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article