{"_id":"614e0f228ebc3e090418e118","slug":"suicide-of-newlyweds-hamirpur-hp-news-sml385041540","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलाणा की नवविवाहिता के आत्महत्या मामले में पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हलाणा की नवविवाहिता के आत्महत्या मामले में पति गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते हलाणा गांव की एक नवविवाहिता के आत्महत्या मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस आरोपी पति को कोर्ट में पेश करेगी।
दीपशिखा (23) निवासी गांव हलाणा की शादी करीब चार माह पहले ही हुई थी। वह स्थानीय परंपरा के अनुसार ससुराल से एक महीने के लिए अपने मायके आई थीं। सात सितंबर को उसने मायके में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद 14 सितंबर को मृतका के पिता सुभाष चंद ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी बेटी ने उसके पति दीपक और सास-ससुर से तंग आकर आत्महत्या की है। एसएचओ सदर निर्मल सिंह ने कहा कि परिजनों ने शिकायत दी है कि उनका दामाद बेटी को प्रताड़ित करता था। इस कारण उनकी बेटी ने आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को मृतका के पति दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बैंक कर्मचारी है।