बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की ग्राम पंचायत कठियाणा के गांव घोड़ी के सैनिक की ड्यूटी के दौरान बठिंडा में मौत हो गई। शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उनकी मौत हो गई। शनिवार को पार्थिव देह को उसके पैतृक गांव लाया गया। जहां शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया।
सैनिक मुकेश कुमार (36) बठिंडा में आर्म्ड फोर्स में तैनात थे। शनिवार को सेना की टुकड़ी ने पैतृक गांव घोड़ी में पहुंच पार्थिव देह को राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी। ग्राम पंचायत के उपप्रधान देवराज ने बताया कि सैनिक अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, दो छोटे बच्चे छोड़ गए है। मुकेश की मौत की खबर सुनते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन गहरे सदमे में हैं।