{"_id":"60bb7d428ebc3e8662128030","slug":"students-up-to-class-viii-showing-more-interest-in-online-studies-hamirpur-hp-news-sml3725868120","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन पढ़ाई में ज्यादा रुचि दिखा रहे आठवीं तक के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन पढ़ाई में ज्यादा रुचि दिखा रहे आठवीं तक के छात्र
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेशभर में ऑनलाइन कक्षाओं के लिए पहली से आठवीं तक के बच्चों में ज्यादा रुचि देखने को मिल रही है। जबकि नौवीं से बारहवीं तक के बच्चे ऑनलाइन कक्षाओं में ज्यादा रुचि नहीं दिखा रहे। पिछले दो सप्ताह में पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षा लगाने की प्रतिशतता नौवीं से बारहवीं तक के छात्रों से अधिक है। 30 मई को जारी हुई साप्ताहिक रिपोर्ट में नवमीं से जमा दो तक के कुल 40 फीसदी विद्यार्थियों ने ऑनलाइन कक्षा में भाग लिया। जबकि पहली से आठवीं तक के 52 फीसदी विद्यार्थियों ने भाग लिया।
23 मई को नौवीं से बारहवीं तक के महज 27 फीसदी विद्यार्थियों ने भाग लिया। 30 मई को जिले के पहली से आठवीं तक के 66 फीसदी विद्यार्थियों ने भाग लिया जबकि नौवीं से बारहवीं तक 49 फीसदी विद्यार्थियों ने भाग लिया। उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक दिलबर जीत चंद्र ने कहा कि सभी बीआरसी, बीपीईओ, बीईईओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी बच्चों और अभिभावकों को सप्ताह के अंत में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित करें।