हमीरपुर। ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल हमीरपुर में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। डीएसपी हमीरपुर रोहिण डोगरा ने इसमें मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। स्कूल अध्यक्ष डॉ. सुमन लता, चेयरमैन प्रो. विकास दीक्षित ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई।
इसके बाद सभी बच्चों ने बारी-बारी रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने टिक-2 सांग, गुजराती नृत्य छूना है आसमान, नाटी, भंगड़ा आदि रंग बिरंगी प्रस्तुतियों पर वाहवाही लूटी। इसके साथ ही मुख्याध्यापक रेशमा दीक्षित ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इसमें सभी विद्यार्थियों की सफलताओं और गतिविधियों से मुख्यातिथि को अवगत करवाया गया। अंत में मुख्यातिथि रोहिण डोगरा ने बच्चों की संपूर्ण गतिविधियों की प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में सोनिया मिन्हास ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया एवं मुख्याध्यापक रेशमा दीक्षित ने मुख्यातिथि और अभिभावकों का धन्यवाद किया।