{"_id":"5ea9a7588ebc3e904032dc42","slug":"student-study-on-doordarshan-hamirpur-hp-news-sml3316680115","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहाल शिमला दूरदर्शन और सोशल मीडिया पर घर बैठे कर रहे पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहाल शिमला दूरदर्शन और सोशल मीडिया पर घर बैठे कर रहे पढ़ाई
विज्ञापन
दूरदर्शन पर ऑनलाइन पढ़ाई करती हमीरपुर की एक स्कूली छात्रा।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। कोविड-19 महामारी के कारण लागू निषेधाज्ञा के दौरान बच्चों की शिक्षा पर कोई विपरीत प्रभाव न पड़े, इसके लिए प्रदेश सरकार टीवी चैनल दूरदर्शन शिमला और समय दस से बारह वाला, हर घर बने पाठशाला जैसे नए कार्यक्रम तैयार कर सोशल मीडिया के माध्यमों से बच्चों को घर बैठे ही पढ़ाई करवा रही है। हमीरपुर जिले में भी यह अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।
उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि जिले की सभी राजकीय पाठशालाओं को इसके अंतर्गत जोड़ा जा चुका है। इनमें प्रथम कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के बच्चों को अलग-अलग समयावधि में ऑनलाइन शिक्षा प्रदान की जा रही है। हर घर बने पाठशाला के अंतर्गत प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से 9 अप्रैल तथा उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा 14 अप्रैल से ऑनलाइन शिक्षा यहां प्रारंभ की गई। पहली से आठवीं कक्षा के बच्चे प्रात: 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक तथा 9वीं, 10वीं एवं 12वीं कक्षा के बच्चे प्रात: 10.00 बजे से दोपहर बाद 1.00 बजे तक व्हाट्सऐप ग्रुप पर मिलने वाले पाठ्यक्रम से शिक्षकों की सहायता से पढ़ाई कर रहे हैं। हर घर पाठशाला कार्यक्रम में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव संबंधी उपयोगी जानकारियों के वीडियो भी उपलब्ध करवाए गए हैं।
इसके अतिरिक्त टीवी चैनल दूरदर्शन शिमला पर हिमाचल में ज्ञानशाला, हर घर पाठशाला कार्यक्रम के अंतर्गत प्रात: 10.00 से दोपहर बाद 1.00 बजे तक 10वीं और 12वीं कक्षाओं के बच्चों के लिए शैक्षणिक गतिविधियां चलाई जा रही हैं। इसमें विभिन्न विषयों के पाठ्यक्रम को आसान विधि से समझाया जाता है।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के समीप स्वाहल गांव की नंदिनी ने बताया कि वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) हमीरपुर में दसवीं कक्षा की छात्रा हैं। पूर्ण बंदी के कारण उन्हें घर में रहना पड़ रहा है, मगर टीवी के माध्यम से पढ़ाई की अच्छी पहल सरकार ने की है।
इसी गांव की डीएवी हमीरपुर की 11वीं कक्षा की छात्रा अदिति और पांचवीं कक्षा की छात्रा दिव्यांशी टेबलेट एवं मोबाइल के माध्यम से व्हाट्सऐप पर पढ़ाई कर रही हैं। जिला हमीरपुर में 95 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक, 66 उच्च, 115 माध्यमिक एवं 476 प्राथमिक पाठशालाओं को इन कार्यक्रमों से जोड़ा गया है। सभी शिक्षक हर घर पाठशाला की दैनिक शैक्षणिक गतिविधियों का ब्योरा संबंधित बीआरसी के माध्यम से शिक्षा विभाग को प्रेषित कर रहे हैं। हमीरपुर जिले में दूरदर्शन शिमला का प्रसारण ओमनैरो मीडिया लिमिटेड हमीरपुर के चैनल नंबर 657, गुड मीडिया (सीटी केबल नादौन) के चैनल नंबर 804, साहेब इन्फोकॉम टौणी देवी के चैनल नंबर 137, रेनवो डिजिटल नेटवर्क बड़सर के चैनल नंबर 130, फास्टवे केबल नेटवर्क नादौन के चैनल नंबर 95 और साई केबल नेटवर्क जाहू के चैनल नंबर 92 पर किया जा रहा है।