फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Student played pornographic video in online class

Hamirpur (Himachal) News: ऑनलाइन कक्षा में छात्र ने चला दी अश्लील वीडियो

Sat, 13 Sep 2025 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 13 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के एक सरकारी स्कूल में ऑनलाइन कक्षा के दौरान अश्लील वीडियो प्रसारित होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर ऑनलाइन कक्षा में शामिल रहे सहपाठियों के अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन और पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

बरसात के कारण स्कूलों में छुट्टियों के चलते स्कूल प्रशासन ने ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन करने का निर्देश दिया था। इस दौरान चार सितंबर को सुबह करीब 10:30 बजे स्कूल की राजनीतिक शास्त्र की शिक्षक ऑनलाइन कक्षा ले रही थीं। इस दौरान करीब 11:15 बजे कक्षा के ही एक छात्र ने ऑनलाइन क्लास में अश्लील वीडियो प्रसारित कर दी।
विज्ञापन

अचानक हुई इस हरकत से छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया। शिक्षक ने कक्षा को बंद कर दिया और इस संबंध में स्कूल प्रधानाचार्य को शिकायत दी। इस संबंधी विद्यार्थियों ने भी अपने अभिभावकों को जानकारी दी। मौखिक शिकायत पर आठ दिन बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो अभिभावकों ने संयुक्त रूप से मामले की शिकायत स्कूल प्रबंधन समिति, उच्च शिक्षा उपनिदेशक व पुलिस प्रशासन को दी है। शिकायत पर उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने स्कूल में जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया है। वहीं, पुलिस विभाग की ओर से मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सरकारी स्कूल की ऑनलाइन कक्षा में अश्लील वीडियो प्रसारित करने की शिकायत मिली है। स्कूल में जांच अधिकारी को नियुक्त कर दिया गया है। मामले को लेकर शिकायत साइबर सेल को भी दी है।
-डॉ. मोही राम चौहान, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed