फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   student misunderstand, reach school

घंगोट स्कूल में बच्चों के पहुंचने पर दंग रह गए अध्यापक

Wed, 05 Aug 2020 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला घंगोट में मंगलवार को ऑनलाइन पेरेंट्स-टीचर मीटिंग का मैसेज समझ न आने पर कुछ बच्चे स्कूल पहुंच गए। बच्चों को स्कूल परिसर में देख अध्यापक दंग रह गए। प्रधानाचार्य ने बच्चों को स्कूल आने का कारण पूछा तो उन्होंने माता-पिता के फोन नंबर पर आए मैसेज का हवाला दिया। दरअसल, जिला हमीरपुर के तमाम स्कूलों में आजकल ईपीटीएम (इलेक्ट्रोनिक पेरेंट्स टीचर मीटिंग) की मुहिम चली हुई है। यह 7 अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन

इसके तहत अध्यापक बच्चों के अभिभावकों को फोन कर रहे हैं और राय ली जा रही है कि स्कूल खुलने चाहिए या नहीं। सरकार के दिशा-निर्देशों के चलते सभी स्कूलों के अध्यापक इस काम में लगे हुए हैं। तमाम जानकारी जुटाने के बाद स्कूलों के अध्यापक ऑनलाइन माध्यम से ही आगे उच्च अधिकारियों को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपेंगे। वहीं, अभिभावकों को ऑनलाइन पेरेंट्स फीडबैक फॉर्म भी उपलब्ध करवाया गया, जिसमें अभिभावकों को अपनी राय लिखकर ऑनलाइन ही स्कूल के अध्यापकों को भेजना है। मंगलवार के दिन भी ईपीटीएम का आयोजन चल रहा था। जिसमें स्कूल के अध्यापकों ने अभिभावकों को फोन कर राय लेनी थी कि स्कूल खुलने चाहिए या नहीं। स्कूल के ही एक टीजीटी ने बच्चों के अभिभावकों को फोन पर मैसेज किए थे। बताया जा रहा है कि मैसेज समझ न आने के चलते कुछ छठी और सातवीं क्लास के बच्चे स्कूल ही पहुंच गए। इस संदर्भ में प्रधानाचार्य दिलेर सिंह पठानिया ने कहा कि बच्चे मैसेज को गलत समझ कर स्कूल पहुंच गए। उन्हें तुरंत लौटा दिया। उन्होंने कहा कि 4 अगस्त से लेकर 7 अगस्त तक सभी स्कूलों में यह मुहिम चली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed