{"_id":"65b5726119f726fd68081794","slug":"student-keral-tour-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-119825-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 18 मेधावी विद्यार्थियों का दल केरल के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 18 मेधावी विद्यार्थियों का दल केरल के लिए रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। समग्र शिक्षा के तहत एक भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के लिए शनिवार को 18 मेधावी विद्यार्थियों का दल केरल राज्य के लिए रवाना हुआ। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि 18 विद्यार्थियों में 12 विद्यार्थी अकादमिक, तीन विद्यार्थी एनसीसी और तीन विद्यार्थी एनएसएस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बाद चयनित हुए हैं।
विद्यार्थियों के साथ दो अध्यापक भी कार्यक्रम के तहत भ्रमण के लिए रवाना हुए हैं। भ्रमण में विद्यार्थी केरल राज्य की संस्कृति, शिक्षा, खानपान और अन्य विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि हमीरपुर से लेकर दिल्ली तक विद्यार्थी बस के माध्यम से जाएंगे। जबकि दिल्ली से आगे विद्यार्थी रेल में यात्रा करेंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत केरल राज्य के विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश का भ्रमण करेंगे। इस मौके पर जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम, संतोष कुमार सहित अभिभावक उपस्थित रहे।