फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Student injured after falling from school roof

Hamirpur (Himachal) News: स्कूल की छत से गिरकर विद्यार्थी हुआ चोटिल

Wed, 03 May 2023 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौना में 11 साल का बच्चा स्कूल की छत से गिर गया। इससे उसकी बाजू में फ्रैक्चर हुआ है। उत्तर प्रदेश के सराहां रायपुर का मूल निवासी सोनू कुमार, पुत्र सुनील कुमार जो गौना में अस्थाई तौर पर अपने माता-पिता के साथ रहता है। वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौना करौर में सातवीं कक्षा में पढ़ता है। सोमवार को छुट्टी के दौरान वह छत पर था। अचानक उसे चक्कर आ गया, जिससे वह छत से गिर गया और उसकी बाजू टूट गई। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल नादौन लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना प्रभारी नादौन कुलदीप सिंह ने बताया खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे और संबंधित के बयान पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed