{"_id":"5d87a5128ebc3e012f280a7d","slug":"student-bitten-hamirpur-hp-news-sml3084189144","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज छात्र के बाद अब स्कूली छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज छात्र के बाद अब स्कूली छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
जिले के एक स्कूल में छात्र ने पिटाई के लिए हाथ में बांधी चेन और साथ में सहमा दूसरा छात्र।
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में कॉलेज छात्र के साथ मारपीट के वीडियो के बाद अब जिले के तहत पड़ते एक सरकारी स्कूल के छात्र को बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, स्कूल प्रबंधन को जब इस बारे में पता चला तो अपने स्तर पर इसकी जांच बैठा दी है। उधर, पुलिस में मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
वीडियो में जिला मुख्यालय के साथ लगते एक स्कूल के कुछ छात्र एक जगह पर इकट्ठे होते हैं। इनमें से एक छात्र सिर पर अपने आप को थप्पड़ों और घूसों से बचाने के लिए हाथ लगाकर बैठा हुआ है और दूसरा छात्र खड़ा होकर हाथ में चेन बांधकर बैठे हुए छात्र पर एकाएक थप्पड़ और लातें बरसाता रहता है। ऐसे में साथ में खड़े अन्य छात्र पिटाई कर रहे छात्र को रुकने के लिए भी कहते हैं, लेकिन उक्त छात्र नहीं रुकता है और पीड़ित को बेरहमी से पीटता रहता है। यह घटना बीते वीरवार की बताई जा रही है लेकिन, शनिवार को स्कूल प्रबंधन को मामले का पता चलने के बाद इस पर जांच बैठा दी है। संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य सुभाष धीमान का कहना है कि यह वीडियो वीरवार को स्थानीय पंचायत घर के पास छुट्टी के बाद की है। उन्हें इस मामले का पता शनिवार सुबह चला। दोनों स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र हैं। स्कूल प्रबंधन के पास पीड़ित तथा आरोपी छात्र के अभिभावक शनिवार को आए थे। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन रविवार को ही स्कूल कार्यालय पहुंचा और अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की। अनुशासन कमेटी की जांच के बाद अगर सहमति बनी तो इस बारे में पुलिस को सूचना दी जाएगी। उन्होंने अभिभावकों को भी बच्चों को प्रेरणास्पद गतिविधियों में जोड़ने तथा मार्गदर्शन करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।