फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Strong work will have to be done at booth level for Lok Sabha elections: BJP

लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर मजबूत होकर करना पड़ेगा काम : भाजपा

Sun, 01 Oct 2023 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। भाजपा मंडल सुजानपुर की बैठक शनिवार को मंडल अध्यक्ष विक्रम राणा की अध्यक्षता में धौलासिद्ध भवन भलेठ में आयोजित हुई। इसमें विशेष रूप से मंडल प्रभारी हरीश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बैठक में मंडल पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों एवं बूथ सशक्तीकरण को लेकर विस्तृत जानकारियां दीं।
विज्ञापन

बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाला समय लोकसभा चुनाव का है। ऐसे में हमें बूथ स्तर पर मजबूत होकर काम करना होगा। केंद्र सरकार की योजनाओं एवं प्रदेश सरकार की नाकामियों को लेकर लोगों के बीच जाना होगा। जिस तरह से सत्तासीन कांग्रेस सरकार झूठे वादे करके सत्ता में आई है, उनके झूठे वादों का पर्दाफाश करना होगा। बैठक में सह प्रभारी अजय रिंटू, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कपिल शामा, मंडल महामंत्री जगन कटोच, कोषाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्यार चंद, जिला परिषद अध्यक्ष कैप्टन रंजीत, मीडिया प्रभारी सुधीर भटनागर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed