{"_id":"660e8fd5f759245a720c1f02","slug":"state-bjp-ayush-doctor-cell-officials-met-dhumal-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-124987-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: प्रदेश भाजपा आयुष चिकित्सक प्रकोष्ठ पदाधिकारियों ने धूमल से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: प्रदेश भाजपा आयुष चिकित्सक प्रकोष्ठ पदाधिकारियों ने धूमल से की मुलाकात
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)। प्रदेश भाजपा आयुष चिकित्सक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी संयोजक डॉ. अशोक शर्मा की अगुवाई में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने उनके घर समीरपुर में मिले। संयोजक डॉ. सोमदत्त शर्मा ने कहा कि प्रांत एवं जिला कार्यकारिणी के गठन के बाद प्रांत संयोजक डॉ. अशोक शर्मा की अगुवाई में हमीरपुर जिला कार्यकारिणी के सभी मंडलों के संयोजक व सह संयोजकों ने समीरपुर में पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार धूमल से आशीर्वाद लिया और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
डॉ. अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा आयुष चिकित्सक प्रकोष्ठ चुनावी दंगल के लिए तैयार है और अगले सप्ताह से प्रकोष्ठ का प्रत्येक पदाधिकारी व सदस्य फील्ड में अपने-अपने मोर्चे संभालेगा ताकि भाजपा की जीत सुनिश्चित की जा सके। इस मौके पर प्रांत सह संयोजक डॉ. देश राज चौहान, हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के संयोजक डॉ. दलजीत बनियाल, हमीरपुर मंडल के संयोजक डॉ. रमेश शर्मा, सह संयोजक डॉ. विद्याधर, भोरंज के संयोजक डॉ. रविंद्र वर्मा, सह संयोजक डॉ. राजेंद्र राणा के अलावा अन्य मंडलों के संयोजक व सह संयोजक उपस्थित रहे।