फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Started shop by taking loan, ashes from short circuit

कर्ज लेकर शुरू की दुकान, शार्ट सर्किट से हुई राख

Thu, 19 Aug 2021 07:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
Started shop by taking loan, ashes from short circuit
दांदडू कस्बा में दुकान में लगी आग के कारण जला सामान। - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के दांदड़ू बाजार में बुधवार रात को इलेक्ट्रॉनिक्स की एक दुकान जलकर राख हो गई। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित को पांच हजार की फौरी राहत दी है। वहीं, विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने भी हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। बुधवार शाम को रोजाना की तरह प्रदीप कुमार पुत्र राजकुमार अपनी दुकान को बंद कर घर चला गया। प्रदीप ने बताया कि आधी रात को उसे एक लड़के का फोन आया। जिसने उसे बताया कि आपकी दुकान में आग लगी हुई है। इस पर उसने आस पड़ोस के लोगों को सूचना दी।
विज्ञापन

ग्रामीण उठकर घटनास्थल पर पहुंचे और दमकल विभाग को भी सूचना दी। आग बुझाने में जुटे ग्रामीणों की आंखों के सामने दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। जब तक आग पर काबू पाया गया, सारा सामान जलकर राख हो गया था। दुकानदार प्रदीप का कहना है कि उसने बैंक लोन लेकर यह दुकान शुरू की थी। उसे करीब 12 लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रशासन की तरफ से तहसीलदार बड़सर और स्थानीय पटवारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

इस संदर्भ में बड़सर के एसडीएम शशि पाल शर्मा ने बताया कि पीड़ित दुकानदार को पांच हजार की राशि राहत के तौर पर दी गई है। पटवारी की ओर से नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। वहीं, विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने पीड़ित दुकानदार को आश्वासन दिया कि प्रशासन की तरफ से हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed