{"_id":"63e2910bd93bec13786c50d2","slug":"started-in-hamirpur-mandi-and-kullu-hamirpur-hp-news-c-19-1-52889-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर, मंडी और कुल्लू में रोजगार सृजन केंद्र की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर, मंडी और कुल्लू में रोजगार सृजन केंद्र की शुरुआत
Tue, 07 Feb 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 07 Feb 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वावलंबी भारत अभियान के तहत हिमाचल के तीन जिलों सहित देश के 350 जिलों में रोजगार सृजन केंद्र की शुरुआत की गई। प्रदेश समन्वयक प्रो. जयदेव ने बताया कि देशभर में युवाओं के लिए 18 से अधिक संगठन एवं सामाजिक कार्यकर्ता मिलकर इस अभियान को चला रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को उद्यमिता, स्वरोजगार इंटर्नशिप से जोड़ना है। इसके आधार पर देश में 36 करोड़ से अधिक युवाओं को भारत की प्रगति का इंजन बनाया जा सकता है। वहीं, हमीरपुर, मंडी और कुल्लू में पहले चरण में रोजगार सृजन केंद्र शुरू किए गए हैं। रोजगार सृजन केंद्रों का शुभारंभ लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश ने ऑनलाइन माध्यम से किया। उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन केवल सरकार ही नहीं अपितु समाज की भी जिम्मेदारी है। रोजगार के इच्छुक युवाओं को मंजिल तक ले जाने के लिए जिला रोजगार सृजन केंद्रों की स्थापना, प्रशिक्षण, उत्पादन, विपणन, विक्रय तथा स्वदेशी को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण साधन है। मुख्य अतिथि स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठक कश्मीरी लाल ने कहा कि अब तक पांच हजार से अधिक सफल उद्यमियों का सम्मान, पांच लाख से अधिक युवाओं के साथ संवाद और 350 से अधिक जिला रोजगार सृजन केंद्रों का शुरू होना स्वावलंबी भारत की ओर बढ़ने की संकल्पना का प्रकटीकरण है। इस मौके पर स्वावलंबी भारत अभियान के समन्वयक डॉ. भगवती प्रकाश शर्मा, सह समन्वयक डॉ. राजीव कुमार, जितेंद्र गुप्त, अर्चना मीणा, राज कुमार गौतम, अजय सहित तकनीकी विश्वविद्यालय के शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन