{"_id":"65feadd1d70464ee57041887","slug":"sports-competitions-organized-for-voter-awareness-in-behadwin-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-124258-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बेहडवीं में मतदाता जागरूकता के लिए करवाईं खेलकूद प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बेहडवीं में मतदाता जागरूकता के लिए करवाईं खेलकूद प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज में लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशतता को बढ़ाने के लिए शुक्रवार को भकेड़ा पंचायत के बेहडवीं गांव में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम भोरंज संजय स्वरूप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने महिला मंडल के सदस्यों, महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को शत प्रतिशत मतदान के प्रति जागरूक किया। कहा कि वोट डालने की बेरुखी लोकतंत्र की सफलता में सबसे बड़ी बाधा है। यही वजह है कि भकेड़ा बूथ में विधानसभा के चुनाव में सबसे कम मतदान हुआ है। उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनावी उत्सव को सफल बनाने के लिए सभी वर्गों की सहभागिता और जागरूकता बहुत जरूरी है।
इसके लिए सभी ग्रामीणों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि जो लोग घर से बाहर नौकरी करते हैं व अन्य कार्यों के लिए बाहर रहते हैं, वे चुनाव के दिन वोट डालने के लिए संपर्क करें ताकि इस बार भकेड़ा का वोट प्रतिशत कम न हो। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बीएलओ, महिला मंडल के सदस्य, पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे मिलकर स्वीप की सफलता के लिए गांव-गांव जाकर मतदान के लिए जागरूक करने का कार्य करें। इस दौरान महिलाओं में जागरूकता के लिए खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई है। कुर्सी दौड़ में समीक्षा ने प्रथम, नींबू दौड़ में मनीशा और रस्साकशी प्रतियोगिता में सीमा, रमना व रीता ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटों देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद पोषण पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस दौरान स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अनिल डोगरा, जमली वृत्त पर्यवेक्षक अभिषेक ठाकुर, भूमि चंद, रणजीत सिंह, धर्मपाल, जगदीश चंद सहित अन्य उपस्थित रहे।