{"_id":"695eb476eeea38352c0fc4b5","slug":"sports-a-powerful-medium-for-all-round-development-of-youth-dhumal-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-179398-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम : धूमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम : धूमल
Thu, 08 Jan 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी संघ हिमाचल प्रदेशके पदाधिकारी पूर्व मुख्यमंत्री धूमल को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए। पार्टी
टौणीदेवी (हमीरपुर)। कबड्डी संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष राज कुमार निट्टू, महासचिव कुलदीप राणा, और प्रो-कबड्डी के टेक्निकल ऑफिशियल आदर्श सिंगटा ने बुधवार को समीरपुर स्थित निवास पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान प्रदेश में खेलों, विशेषकर कबड्डी के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं और कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल हमारी संस्कृति से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है केवल उन्हें सही मार्गदर्शन, संसाधन और मंच उपलब्ध कराने की।
उन्होंने कबड्डी संघ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यदि खेल संघ, समाज और प्रशासन मिलकर कार्य करें, तो प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बना सकते हैं। राज कुमार निट्टू ने कहा कि कबड्डी संघ हिमाचल, प्रदेश भर में खेल को लोकप्रिय बनाने, युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करने तथा उभरती प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
निट्टू ने कहा कि प्रोफेसर धूमल का मार्गदर्शन और प्रोत्साहन खेल संघ के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे खिलाड़ियों का मनोबल और अधिक मजबूत होगा।