फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   spectial chance by technic university

Hamirpur (Himachal) News: तकनीकी विवि ने अभ्यर्थियों को दिया डिग्री पूरी करने का विशेष मौका

Fri, 28 Mar 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
अभ्यर्थी 11 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क के कर सकते हैं आनलाइन आवेदन
विज्ञापन


कई अभ्यर्थी तय अवधि में नहीं कर पाए हैं अपनी डिग्री पूरी

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने तय अवधि में डिग्री पूरा न करने वाले अभ्यर्थियों को विशेष मौका देने का निर्णय लिया है। मई-जून में प्रस्तावित परीक्षाओं में ऐसे अभ्यर्थी परीक्षा दे सकते हैं। विशेष मौका बीटेक के शैक्षणिक सत्र 2014-15 से पहले वाले नए पाठ्यक्रम और पुराने पाठ्यक्रम के अभ्यर्थियों सहित बी फार्मेसी एलोपैथी के शैक्षणिक सत्र 2016-17 से पहले वाले नए पाठ्यक्रम, पुराने पाठ्यक्रम और सीबीसीएस के अभ्यर्थियों को दिया जाएगा। इसके अलावा बी फार्मेसी आयुर्वेद, एमबीए, एमसीए और एम फार्मेसी के शैक्षणिक सत्र 2014-15 के पुराने और नए पाठ्यक्रम के अभ्यर्थियों को भी विशेष मौका दिया गया है।
वहीं, एमटेक के शैक्षणिक सत्र 2020-21 के पहले के नए और पुराने पाठ्यक्रम वाले अभ्यर्थी भी विशेष मौके के लिए पात्र हैं। अभ्यर्थी 11 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं। वहीं 12 से 13 अप्रैल तक आवेदन करने के दौरान विलंब शुल्क एक हजार रुपये और 14 से 15 अप्रैल तक विलंब शुल्क दो हजार रुपये रहेगा।
विज्ञापन



कोट्स
-विभिन्न कारणों के चलते जो अभ्यर्थी अपनी डिग्री पूरी नहीं कर पाए हैं, ऐसे अभ्यर्थियों को तय शुल्क के साथ रि-अपीयर परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे अभ्यर्थी 11 अप्रैल तक बिना विलंब फीस आनलाइन परीक्षा फार्म भर सकते हैं। विशेष मौका देने से संबंधित अधिसूचना तकनीकी विवि की वेबसाइट पर अभ्यर्थी देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कमल देव सिंह कंवर, परीक्षा नियंत्रक, हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed