फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Special gram sabhas will be held in all the panchayats of the district till 31 January 2025.

Hamirpur (Himachal) News: 31 जनवरी 2025 तक जिले की सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं होंगी

Tue, 05 Nov 2024 05:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 05:41 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों के विकास में जन भागीदारी सुनिश्चित करने पर रहेगा जोर : डीसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि 31 जनवरी, 2025 तक जिले की सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें विकास योजनाओं के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी और कार्य योजनाएं तैयार की जाएंगी। उपायुक्त जतिन लाल ने ग्रामीण विकास को नई दिशा देने और पंचायतों का समग्र एवं समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए जन भागीदारी पर विशेष ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया है। वे मंगलवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित ग्राम पंचायत विकास योजना 2025-26 की निर्माण प्रक्रिया को लेकर गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में सभी संबंधित विभागों के आला अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने बैठक में पंचायतों के विकास को जनसहभागिता से जोड़ने पर जोर दिया, ताकि प्रत्येक पंचायत में स्थानीय जरूरतों के अनुसार योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाबद्ध और सामुदायिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया।

बाक्स
फ्रंटलाइन कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण

उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभागों के फ्रंटलाइन कर्मियों को इन ग्राम सभाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। ये कर्मी ग्रामीण स्तर पर लोगों को सरकारी योजनाओं और उनके लाभों के प्रति जागरूक करेंगे, जिससे अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। इससे पंचायत स्तर पर योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन जन भागीदारी के आधार पर होगा, जो स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed