फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Smart Education Officer Award to educationists Dilbarjit and Renu Kaushal

शिक्षाविद दिलबरजीत और रेनू कौशल को स्मार्ट एजुकेशन ऑफिसर अवार्ड

Thu, 17 Mar 2022 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Smart Education Officer Award to educationists Dilbarjit and Renu Kaushal
शैक्षिक आगाज ग्रुप की ओर से शिक्षा उपनिदेशक दिलबरजीत चंद्र को सम्मानित करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। शैक्षिक आगाज ग्रुप ने जिले के उपनिदेशक उच्च शिक्षा हमीरपुर दिलबर जीत चंद्र और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटाहनी की प्रधानाचार्य रेनू कौशल को स्मार्ट एजुकेशन ऑफिसर के अवार्ड से सम्मानित किया। इस समूह की ओर से कई ऑनलाइन कार्यक्रम किए गए।
विज्ञापन

इसमें हिमाचल की मोटिवेटर जिला सोलन रसायन विज्ञान की प्रवक्ता सुनीता कुमारी, जिला हमीरपुर से राजकीय उच्च विद्यालय कनेरड़ की मुख्य अध्यापिका पवन बाला, उच्च विद्यालय गुलेला से पूर्णिमा कुमारी, राजकीय माध्यमिक पाठशाला बड़ाग्रा कुमारी मीना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बदारन प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार ने भाग लिया। समूह की ओर से समय-समय पर जागरूकता अभियान, स्वच्छता और पौधरोपण अभियान और बुक समीक्षा का काम किया गया। जिले के उपनिदेशक उच्च शिक्षा हमीरपुर दिलबरजीत चंद्र और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटाहनी की प्रधानाचार्य रेनू कौशल को स्मार्ट एजुकेशन ऑफिसर के सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

यह ग्रुप देश के 27 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के सरकारी अध्यापकों का एक ऐसा समूह है, जो प्रतिदिन अपना थोड़ा समय समाज एवं शिक्षा के हित के लिए अपने साथी शिक्षकों के साथ सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को साझा करता है। समय-समय पर सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता अभियान चलाता है। इस ग्रुप के साथ जुड़े सारे शिक्षक अपने आप में बेहतरीन शिक्षक होने के साथ अपने अधिकारों से ज्यादा अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed