{"_id":"677ad6fbbac5275c190614ed","slug":"slogan-of-vocal-for-local-became-meaningful-under-pms-leadership-naveen-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-145043-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के नेतृत्व में सार्थक हुआ वोकल फॉर लोकल का नारा : नवीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के नेतृत्व में सार्थक हुआ वोकल फॉर लोकल का नारा : नवीन
Mon, 06 Jan 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत सम्मेलन में स्वदेशी उत्पादों को प्रदर्शित करते पदाधिकार
सचित्र
हमीरपुर में अखिल भारतीय स्वदेशी जागरण मंच का प्रांत सम्मेलन आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। अखिल भारतीय स्वदेशी जागरण मंच हिमाचल प्रांत का सम्मेलन हमीरपुर जिला मुख्यालय में आयोजित हुआ। सम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री सतीश ने शिरकत की।
उनके साथ उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री विनय, महिला प्रमुख रूपा, डॉक्टर जय देव हिमाचल प्रांत के संयोजक गौतम, सह संयोजक सुनील, हिमाचल प्रांत के संगठन मंत्री जसवंत, कार्यक्रम अध्यक्ष नवीन शर्मा सहित स्वदेशी जागरण मंच के 200 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्वदेशी व स्वावलंबन को बढ़ावा देने वालों को सम्मानित किया गया तथा साथ ही उन्होंने स्वावलंबन के प्रति अपने अनुभव व विचार भी पेश किए।
अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री सतीश ने कहा कि हमारे देश और प्रदेश का युवा बहुत ही होनहार है। युवा रोजगार के लिए स्वरोजगार को अपनाएं। भारत को आगे बढ़ाने के लिए स्वदेशी, स्वावलंबन व उद्यमिता बेहद अहम है। कार्यक्रम के अध्यक्ष नवीन शर्मा ने कहा कि 2014 से जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी, तब से उन्होंने वोकल फॉर लोकल का नारा स्वरोजगार को बढ़ाने के लिए दिया था। उनके नेतृत्व में यह नारा सार्थक हुआ। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी जागरण मंच के प्रयास बहुत ही सराहनीय हैं।