फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Slip making facility will be available at the counter for senior citizens

वरिष्ठ नागरिकों के लिए काउंटर पर मिलेगी पर्ची बनाने की सुविधा

Wed, 01 Jun 2022 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Slip making facility will be available at the counter for senior citizens
जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करती उपायुक्त देबश्वेता बनिक - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला सैनिक बोर्ड की बैठक बुधवार को उपायुक्त देबश्वेता बनिक की अध्यक्षता में हमीर भवन में हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके बच्चों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। शिक्षा विभाग छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी शिक्षण संस्थानों के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करे।
विज्ञापन

खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग जागरुकता शिविर लगाए। बैठक में हमीरपुर और सुजानपुर के विश्राम गृहों में विभिन्न व्यवस्थाओं और भोटा एवं अन्य स्थानों पर अतिरिक्त कैंटीनों के संबंध में भी चर्चा की गई। सैनिक विश्राम गृह सुजानपुर और हमीरपुर की आवश्यक मरम्मत पर पिछले वित्त वर्ष के दौरान करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च किए गए, जबकि बुढ़ापा आर्थिक सहायता के रूप में एक करोड़ 95 लाख रुपये की राशि वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों को अस्पताल में लंबे समय तक लाइन में न खड़ा होना पड़े, इसके लिए वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाए गए काउंटर पर पर्ची बनाने की सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि पूर्व सैनिकों को एक ही जगह पर सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए भविष्य में ईसीएचएस, सीएसडी कैंटीन और सैनिक कल्याण कार्यालय को एक ही जगह स्थापित करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि हमीरपुर में युद्ध स्मारक के निर्माण का मामला सरकार के विचाराधीन है। बैठक में अन्य मुद्दों पर भी व्यापक चर्चा की गई। इस अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने विभिन्न मुद्दों का ब्योरा प्रस्तुत किया। बैठक में एसडीएम मनीष कुमार सोनी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री, डीएसपी रोहिन डोगरा और अन्य अधिकारियों के अलावा बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य मेजर रमेश वर्मा, कैप्टन अमर सिंह राणा, प्रभात चौधरी, सुनील कुमार, विजय बहल, अरुण कुमार और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed