{"_id":"57c1d6ba4f1c1b0d4bd50962","slug":"slate-roofed-house-dashed-to-ground-after-heavy-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"घलूं में तीन कमरों का स्लेटपोश मकान गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घलूं में तीन कमरों का स्लेटपोश मकान गिरा
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 27 Aug 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
ढहा मकान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल नादौन के अंतर्गत घलूं में तीन कमरों का स्लेटपोश मकान ध्वस्त हो गया है। इससे परिवार को करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हादसे में मकान में रखा सारा सामान दब गया। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने आर्थिक मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
मकान मालिक राज कुमार ने बताया कि परिवार मकान में नहीं रहता था। परिवार के सभी सदस्य दूसरे मकान में शिफ्ट हो गए थे जबकि सारा सामान इसी मकान में रखा था। शनिवार को बारिश से उसका मकान ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन
इससे मकान में रखा सारा सामान दब गया जिससे तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। उन्होंने बताया कि शनिवार को भारी बारिश से उसका मकान ध्वस्त हुआ है। उन्होंने बताया कि पटवारी को हादसे बारे सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने उचित मुआवजे की मांग की है। कार्यकारी जिला राजस्व अधिकारी राजीव ठाकुर का कहना है कि पटवारी की रिपोर्ट आते ही पीड़ित परिवार को राहत राशि जारी कर दी जाएगी।